आगरा-वाराणसी की तरह लखनऊ भी पर्यटन का केंद्र बनेगा, नए साल में मिलेंगी कई सौगातें
यूपी मेंं आगरा और वाराणसी की तरह राजधानी लखनऊ को भी पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने की तैयारी हो रही है। योगी सरकार इसके लिए नए साल में राजधानी को कई सौगातें देने जा रही है। राजधानी में पर्यटन एवं संस्कृति पार्क विकसित किया जाएगा। राजधानी में शहीद पथ के निकट संस्कृति मुख्यालय की स्थापना की जाएगी। इस संस्कृति भवन में संस्कृति विभाग के अधीन आने वाले निदेशालयों के कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। इस बारे में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया शुरू करें। उन्होंने कहा कि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के नये परिसर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।
संस्कृति पार्क में पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शुरूआत 17 नगर निगमों के अधीन आने वाले पार्कों से होगी। पर्यटन मंत्री मंगलवार को पर्यटन भवन के सभागार में संस्कृति व पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। लखनऊ भ्रमण करने वाले लोगों को किफायती रेट पर टिकट प्रदान किया जाएगा। इस बस का शुभारंभ पर्यटन मंत्री 06 जनवरी को 1090 चौराहे से पूर्वाहन 10.30 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे। मीडिया के लिए शुभारंभ के दिन यह यात्रा निःशुल्क रखी गयी है। लखनऊ दर्शन का उद्देश्य पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं को आकर्षित करके लखनऊ को एक नये डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।
जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगरा और काशी की तरह लखनऊ को भी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में ख्याति दिलाने के लिए परियोजना तैयार की जाए। आगरा और काशी में पहले से ही देशी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन होता रहता है, इसी तर्ज पर लखनऊ को भी पर्यटन का हब बनाने के लिए तैयारी की जाए। उन्होंने निर्माणाधीन संग्रहालयों एवं स्मारकों आदि का कार्य शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत को वितरित किये जाने वाले वाद्ययंत्रों को पूरी सावधानी एवं निगरानी के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ क्रय कराया जाए।
पर्यटन मंत्री ने निर्माण कार्यों एवं वृहद योजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ बनाने के निर्देश दिए। परियोजनाओं को आगे बढ़ाये। विलंब करने अथवा लटकाने की प्रवृत्ति छोड़ें। जयवीर सिंह ने तीर्थ विकास परिषदों के कार्यों, भारत सरकार के लंबित प्रकरणों, एमओयू तथा भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय म्यूजियम संग्रहालय की समीक्षा की। उन्होंने हरदोई, एटा, अलीगढ़, चित्रकूट, पीलीभीत, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि के रामलीला मैदानों के सौन्दर्यीकरण आदि की समीक्षा की। समीक्षा बैठकों में प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति अमृत अभिजात, महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार द्वितीय, विशेष सचिव संजय सिंह, एमडी पर्यटन विकास निगम आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link