योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर समिति की बैठक, क्या हुए फैसले
यूपी में एक तरफ योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी हो रही है तो दूसरी तरफ भाजपा के उन नेताओं को लाल बत्ती की कवायद शुरू हो गई है, जो विधायक नहीं हैं। मंगलवार की शाम पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ ही उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा आरएसएस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संकेत मिले हैं कि अब संगठनात्मक कार्यों के साथ ही आयोग-निगम, बोर्डों के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज होगी।
भाजपा ने मिशन-2027 को ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुर्मी चेहरे के रूप में पंकज चौधरी पर दांव लगाया है। चुनाव से पहले अभी पार्टी में कई काम होने हैं। इनमें मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा खाली पड़े आयोग, निगम और बोर्डों के पदों को भरा जाना, नगर निकायों में 2800 से अधिक पाषर्दों का मनोनयन आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश संगठन की नई टीम और सभी जिलों में संगठनात्मक गठन भी होने हैं। ऐसे ही कई विषयों पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में चर्चा होने की खबर है। मंगलवार को पहले एक बैठक संघ कार्यालय भारती भवन में हुई। उसमें करीब दो घंटे तक विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ।
उसके बाद दोपहर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री आवास में हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक को यूं तो मासिक बैठक बताया जा रहा है लेकिन इस दौरान सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि आयोग, निगम, बोर्डों में खाली पड़े पदों को भरे जाने की कवायद जल्द शुरू हो जाएगी।
वहीं पार्टी पार्षदों के मनोनयन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा बैठक में एसआईआर से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होने की खबर है। तय किया गया कि ज्यादा से ज्यादा नये वोटर बनवाने और संदिग्ध वोटरों को लेकर बड़े पैमाने पर आपत्तियां दाखिल करने पर फोकस किया जाएगा। इस काम में संघ भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link