MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
MCC NEET PG 2025 Round 3 Counselling Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज, 3 फरवरी 2026 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2025 की तीसरे राउंड का काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के इस राउंड में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
NEET PG 2025 Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर और अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “PG Medical” सेक्शन पर क्लिक करें।
3. “Candidate Activity” सेक्शन के तहत “New Registration 2025” लिंक पर जाएं।
4. अपना नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
5. “Round 3 Counselling Result” के लिंक पर क्लिक करते ही आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
आगे की प्रक्रिया:
कॉलेज में रिपोर्टिंग जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें अगले चरणों के लिए तैयार रहना होगा। यदि उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करते हैं, तो उन्हें आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज जॉइनिंग और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 4 फरवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट साथ ले जाने होंगे ताकि कॉलेज स्तर पर उनकी योग्यता का वेरिफिकेशन किया जा सके। इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, मेडिकल कॉलेजों में सत्र की कक्षाएं भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
काउंसलिंग के तीसरे राउंड का यह रिजल्ट उन मेधावी छात्रों के लिए करियर की नई दिशा तय करेगा जो देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में अपनी स्पेशलाइजेशन हासिल करना चाहते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को रेगुलर रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

कड़ाके की ठंड और 6 फीट बर्फ के बीच फंसे 20 से अधिक सेना के जवान, स्थानीय ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
Happy New Year 2026 Messages: नए साल पर अपनों को भेजें दिल को छू जाने वाले खास संदेश, ऐसे कहें हैप्पी न्यू ईयर
विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ सलूक, टेस्ट में नाकामी…BCCI ने गंभीर और अगरकर को किया तलब
कैमूर में NDA की मेगा रैली आज, दस साल बाद फिर गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज
Khatu Shyam Ki Aarti : खाटू श्याम की आरती, ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे….
सीधे 5000 रुपये की छूट! 6000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला OnePlus फोन सस्ते में
NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन