Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में मौसम अपना रंग बदल रहा है। सर्दी ने फिर से राज्य को अपना बसेरा बना लिया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह और रात में कोहरे साथ सर्दी का प्रभाव देखा जा रहा है। आज सोमवार को धूंध के साथ सुबह की शुरुआत हुई। शाम को मौसम सर्द रहने का अनुमान लगाया गया है। दिन में धूप निकलेगी पर ठंड का अहसास होता रहेगा। बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। पटना मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 8 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सी के आसपास पहुंचने की संभावना है।
आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार पटना के अनुसार आज दो फरवरी सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सी तो अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेंटिग्रेड होने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकलेगी जिससे ठंड से थोड़ी सी राहत मिलेगी। लेकिन दिन ढलने के साथ सर्दी का असर बढ़ता जाएगा। रात को मौसम और भी ठंड रहेगा। 3 फरवरी की सूबह धूंध भरी हो सकती है। आज मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। ह्यूमिडिटी की बात करें तो इसका स्तर 41 से 58 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने रिपोर्ट दिया है कि आने वाले दिनों में राजधानी क्षेत्र में मौसम साफ रह सकता है। सुबह के समय हल्की ठंड की स्थिति बनी रहेगी लेकिन दिन के समय धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम होगा। मौसम का आनंद लेने वालों के लिए अच्छा समय चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में आज न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति हल्की रहेगी। इसका कोई असर नहीं दिखेगा।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण