हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है, खूबसूरती नहीं साइंस से जुड़ा है खास कनेक्शन
गर्मियों की छुट्टियां हों या लॉन्ग वीकेंड, फैमिली और दोस्तों के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए हवाई यात्रा को बेस्ट माना जाता है। विमान से यात्रा करने से कोई भी लंबा थकाऊ सफर बड़ी आसानी से कुछ ही देर में तय हो जाता है। लेकिन यहां बात हवाई यात्रा की नहीं बल्कि विमान के सफेद रंग की होने वाली है। जी हां, क्या आप जानते हैं आखिर ज्यादातर विमानों का रंग सफेद ही क्यों होता है। क्या ऐसा विमान का लुक खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है या कोई और कारण इसकी असल वजह है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें, इसके पीछे एक नहीं बल्कि 5 कारण जिम्मेदार होते हैं, जिनका सीधा कनेक्शन किसी अंधविश्वास से नहीं बल्कि साइंस से जुड़ा हुआ है।

हवाई जहाज का रंग सफेद होने के पीछे छिपे हैं ये 5 कारण
तापमान नियंत्रण
हवाई जहाज का सफेद रंग, तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करता है। सफेद रंग सूरज की रोशनी को अवशोषित करने की जगह रिफ्लेक्ट करके विमान के अंदर का तापमान कम बनाए रखता है। बता दें, खासकर लंबी उड़ानों के दौरान, विमान के अंदरूनी भाग को ठंडा रखकर तापमान नियंत्रित रखना बहुत ज़रूरी होता है। सूरज की इंफ्रारेड किरणों की वजह से प्लेन के अंदर गर्मी पैदा हो सकती है। लेकिन सफेद रंग विमान को अधिक गर्म होने से बचाता है।
ईंधन की बचत
सफेद रंग बाकी गहरे रंगों की तुलना में लाइट होता है। विमान का रंग अगर गहरा हो तो वह अधिक गर्मी अवशोषित करने लगता है, जिससे एयर कंडीशनिंग सिस्टम पर अधिक दबाव पड़ता और ईंधन की खपत बढ़ जाती है।
लागत आती है कम
सफेद रंग का पेंट अन्य रंगों की तुलना में सस्ता होता है, जिससे विमान को पेंट करने की लागत कम हो जाती है। दरअसल, किसी विमान को रंगना एक बहुत बड़ा काम है। इसके लिए सैकड़ों लीटर पेंट, खास उपकरण और समय की आवश्यकता होती है। लेकिन सफेद रंग हल्का और दाम में ज्यादा किफायती होता है। विमान को पेंट करते समय सफेद रंग के कम कोट की जरूरत पड़ती है, जिससे ईंधन की बचत के साथ लागत भी कम आती है।
तकनीकी समस्याओं का लगता है जल्दी पता
सफेद रंग पर दरारें, खरोंच या तेल का रिसाव आसानी से नजर आता है, जिससे तकनीकी टीम को जांच करने और मरम्मत करने में आसानी होती है। जबकि गहरे रंग के हवाई जहाज पर इस तरह की तकनीकी समस्याओं का जल्दी पता लगाने में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। सफेद रंग दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाता है।
पक्षियों से सुरक्षा
बर्ड स्ट्राइक किसी भी एयरलाइन और पायलट को प्रॉब्लम में डाल सकता है। जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान भी जा सकती है। लेकिन नीले आकाश में सफेद रंग के विमान को देखना पक्षियों के लिए आसान होता है। सफेद रंग, नीले आकाश के विपरीत, पक्षियों को विमान को स्पष्ट रूप से देखने में मदद करता है, जिससे उनके विमान से टकराने की संभावना कम हो जाती है, जो कभी-कभी उड़ानों के लिए भी खतरा बन सकता है।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?