Friendship Day History: कब मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे, कैसे हुई इसकी शुरुआत? क्या है इसके पीछे का इतिहास और महत्व
Friendship Day History, Significance, Celebrations: दोस्ती जीवन का सबसे अनमोल रिश्ता है। यह एक ऐसा संबंध है, जो खून के रिश्तों से अलग होते हुए भी भावनाओं से गहराई से जुड़ा होता है। सच्चे दोस्त हमारे सुख-दुख में साथ देते हैं। सच्चा दोस्त वह होता है, जो बिना किसी स्वार्थ के हमें समझता है, हमारी भावनाओं का सम्मान करता है और हमें सही दिशा में मार्गदर्शन देता है।
कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?
दोस्ती का बंधन अटूट होता है। दोस्ती सभी धर्मों, जातियों, रंगों, रूपों और उम्र से ऊपर होती है। अगर जीवन में दोस्त न हों, तो ऐसा लगता है कि जीवन बेकार है। यूं तो दोस्ती में कोई सॉरी या फिर थैंक यू नहीं होता, लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए साल में एक दिन खास तौर पर दोस्ती को समर्पित किया गया है। दरअसल, दोस्ती को याद करने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को यह विशेष दिन मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे का क्या है इतिहास?
फ्रेंडशिप डे मनाने का सबसे पहला आइडिया पराग्वे से आया था। साल 1958 में जोस हॉल नाम के एक शख्स ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की। जोस हॉल हॉलमार्क कार्ड कंपनी से जुड़े थे, इसलिए लोगों को लगा कि वह अपने कार्ड्स का बिजनेस बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इस वजह से लोगों की इस दिन में रुचि धीरे-धीरे कम हो गई। वहीं, काफी सालों के बाद, साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 30 जुलाई को वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का ऐलान किया। इसके बाद फ्रेंडशिप डे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाने लगा। हालांकि, फ्रेंडशिप डे को हर देश में अलग-अलग दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
भारत में कब मनाया जाता है फ्रैंडशिप डे?
भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि, वैसे तो संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए 30 जुलाई का दिन को निर्धारित किया है, लेकिन अलग-अलग देशों में यह अलग-अलग दिन मनाया जाता है। भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस बार यह 3 अगस्त को मनाया जाएगा।
फ्रेंडशिप डे का क्या है महत्व?
फ्रेंडशिप डे दोस्ती के अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास दिन है। यह दिन हमें अपने दोस्तों के प्रति आभार जताने, पुरानी यादों को ताजा करने और रिश्ते को और मजबूत बनाने का मौका देता है। सच्चे दोस्त जीवन के सुख-दुख में साथ निभाते हैं, इसलिए यह दिन दोस्ती की अहमियत को समझने और उसे सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्त को गिफ्ट देते हैं और उनके साथ पुरानी यादों को ताजा करते हैं। साथ ही साथ कई लोग इस दिन जमकर अपने खास दोस्त के साथ पार्टी भी करते हैं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल