रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह भी ED के रडार पर, सट्टेबाजी केस में आए लपेटे में; अगले सप्ताह होगी पूछताछ
ED Summons Robin Uthappa and Yuvraj Singh: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह को तलब किया है। 22 सितंबर को रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि युवराज सिंह को अगले दिन यानी 23 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 39 वर्षीय उथप्पा को 1xBet नामक एक प्लेटफॉर्म से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें 22 सितंबर को गवाही देने के लिए कहा गया है।
रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह अब तक दिल्ली में इस मामले में तलब किए जाने वाले तीसरे और चौथे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। संघीय जांच एजेंसी पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में सोमवार को पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया। सूत्रों ने बताया कि बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा इस मामले में अपने निर्धारित समन पर मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश हुए, जबकि 1xBet की भारत ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को अपनी निर्धारित तिथि पर अभी तक पेश नहीं हुई हैं।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link