वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में आग उगल रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुक्रवार को हुए मुकाबले में उन्होंने 26 गेंदों पर 78 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह दूसरा मौका है जब वैभव ने इतनी गेंदों में आईपीएल फिफ्टी पूरी को हो। जब रिकॉर्ड्स को टटोला गया तो मालूम हुआ कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में 15 या उससे अधिक गेंदों पर 1 से ज्यादा फिफ्टी ठोकने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं। जी हां उनसे पहले यह कारनामा एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में कर चुका है। हालांकि अब वह किसी टीम का हिस्सा नहीं है।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ने से पहले ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था। उस मैच में भी वैभव के बल्ले ने हल्ला बोला था। चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली थी।
वैभव सूर्यवंशी से पहले आईपीएल में 15 या उससे कम गेंदों पर एक से ज्यादा फिफ्टी ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने जड़ी थी। आईपीएल 2024 में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए ये कारनामा 2 बार किया था। हालांकि 2025 में वह बुरी तरह फ्लॉप हुए थे, जिसके बाद उन्हें इस सीजन कोई खरीददार नहीं मिला।
भारतीय क्रिकेट के ‘धुरंधर’ सूर्यवंशी के 26 गेंद में 78 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराकर अपना अश्वमेधी अभियान जारी रखा। उनकी उम्र के बाकी बच्चे जहां दसवीं बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्ष के इस लड़के ने आरसीबी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य के जवाब में रॉयल्स को दो ओवर बाकी रहते एकतरफा जीत दिलाई। ध्रुव जुरेल ने 43 गेंद में नाबाद 81 रन बनाकर ‘फिनिशर’ की भूमिका बखूबी निभाई।
रॉयल्स को एक बार फिर धमाकेदार शुरूआत दी सूर्यवंशी ने जो इस सत्र में नामी गिरामी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में तनिक भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। पिछले मैच में जहां उन्हें जसप्रीत बुमराह का मानमर्दन किया तो इस बार जोश हेजलवुड की बारी थी। टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज हेजलवुड की गेंदों पर सूर्यवंशी ने लगातार तीन चौके जड़े। वहीं तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह की गेंद पर लांग आन सीमा के ऊपर 80 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने 78 रन की अपनी पारी में 74 रन 15 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों के साथ बनाये।
जुरेल और सूर्यवंशी ने दूसरे विकेट के लिये 6.1 ओवर में 108 रन जोड़े। जुरेल ने अभिनंदन को खासी नसीहत देते हुए उनके एक ओवर में 24 रन बनाये। क्रिकेट जगत में जहां 200 के स्ट्राइक रेट की बात होती है, सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये। ऐसा लग रहा है मानो वह रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने ही नहीं बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी की नयी परिभाषा गढने के इरादे से मैदान पर उतरते हैं।
इससे पहले रजत पाटीदार की कप्तानी पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विकेटों के पतन के बीच आठ विकेट पर 201 रन बनाये। पाटीदार ने 40 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाये। एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे जिसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला। चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ( 16 गेंद में 32 रन ) समेत गत चैम्पियन आरसीबी के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए। आखिरी ओवरों में इंपैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाये जिसमें संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 21 रन बने।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
यूपी में बनेंगे फार्मा और डिवाइस पार्क; योगी बोले- 10 साल पहले सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज, अब 81 हुए
वेतन आयोग पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
बंगाल के अस्तित्व पर ही खतरा, अब BJP बचाएगी; घुसपैठ पर अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ वाला फॉर्मूला
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो