बोनी कपूर और मोना के तलाक से टूट गई थीं बेटी अंशुला, बताया मां ने कैसे बनाया मजबूत
बोनी कपूर, श्रीदेवी से शादी करने से पहले शादीशुदा थे मोना के साथ। बोनी और मोना के 2 बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। जब बोनी ने दूसरी शादी की तब दोनों बच्चों पर काफी असर पड़ा था। अब एक इंटरव्यू में बात करते हुए अंशुला ने कहा कि उन्हें लगता था कि उनकी वजह से ही बोनी और मोना अलग हुए हैं।
अंशुला ने द क्विंट से बात करते हुए कहा, जब मेरे पैरेंट्स अलग हो गए, तब शायद 5 या 6 साल की उम्र में ही मुझमें आत्मविश्वास की कमी आ गई। मैं काफी समय तक सोचती कि मेरे पैरेंट्स का रिलेशन मेरी वजह से नहीं चला और उसकी जड़ मैं थी। 6 साल के बच्चे के लिए प्रेशर लेना बहुत था। लेकिन मेरी मां ने मदद की और समझाया कि रिलेशनशिप 2 लोगों के बीच होते हैं। वे किसी न किसी वजह से शुरू और खत्म होते हैं दोनों के बीच और एक बच्चे के रूप में, आपका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
अंशुला ने अपनी मां को लेकर कहा, ‘मेरी मां ने ही मेरे पंखों को हवा दी है। वह मेरा कॉन्फिडेंस बूस्टर थीं क्योंकि वह सब कुछ थीं मेरे लिए। मेरे अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस नहीं था। अगर वह नहीं होतीं तो ऐसा लगता कि कोई शैतान मेरे कंधे पर बैठा है, मेरा खुद का दिमाग मुझे नीचे गिराता। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसी नॉर्मल लाइफ जी पाती अगर मुझे इतना इमोशनल सपोर्ट नहीं मिलता तो।’
अंशुला ने आगे बताया कि कैसे जब उनके पैरेंट्स अलग हुए तो उन्हें सोसाइटी का जजमेंट झेलना पड़ा। वह बोलीं, ‘जब किसी ग्रुप में जाते तो लोग हमें देखकर चुप हो जाते, आंटी लोग अपनी आंखों से जज करने लग जाती थीं और कुछ आपसे बात ही नहीं करते। इससे आपको काफी बुरा लगता है और आप आइसोलेट हो जाते हो।’
मां को लेकर अंशुला ने कहा कि उनकी मां ने सिंगल पैरेंट की जिम्मेदारी काफी अच्छे से निभाई। वह बोलीं, ‘मेरी मां भले ही खुद अपनी लड़ाई लड़ रही थीं, कई बार वह टूटी भी होंगी, लेकिन मेरे लिए वह सुपरवुमन थीं। वह सब खुद करती थीं। मैं सोचती थी कि जैसे मां सब करती हैं, मैं भी वैसे ही खुद सब करूंगी। लेकिन मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैं वो सब करने लगी जब तक एक दिन अर्जुन ने मुझे बोला कि उनके पास च्वाइस नहीं थी, लेकिन तुम्हारे पास है। तुम ब्रेक ले सकती हो।’
अंशुला के बारे में बता दें कि कुछ समय पहले वह शो द ट्रेटर्स में नजर आई थीं जहां उनको काफी पसंद भी किया गया। अंशुला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जिसमें वह बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज भी शेयर करती हैं तो वहीं सोसाइटी के अहम मुद्दों पर भी बात करती हैं।

India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
प्राइवेट स्कूलों की फीस से जुड़ा कानून कब से लागू होगा, दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
जनता दरबार में नन्ही बच्ची की कविता सुन CM योगी गदगद, स्कूल में एडमिशन का आदेश
बजट से ठीक पहले GST के मोर्चे पर खुशखबरी, जनवरी में हुआ बंपर कलेक्शन
Bihar Board 12वीं परीक्षा 2026 आज से, सेंटर पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन