वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और अब लगातार 2 IPL खिताब; ये है किंग कोहली का पूरा ‘साम्राज्य’
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के कैबिनेट में लगभग हर एक बड़ी ट्रॉफी है। घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल, एशिया कप से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट की भी कई ट्रॉफी अब विराट कोहली जीत चुके हैं। पिछले साल ही विराट कोहली का आईपीएल जीतने का सपना पूरा हो गया था और अब उस सपने में चार चांद भी लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के बाद लग गए। 2024 में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर व्हाइट बॉल क्रिकेट की आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने का करिश्मा भी कर दिखाया था। आप जान लीजिए कि विराट कोहली के पास कौन-कौन सी ट्रॉफी हैं।
विराट कोहली ने कुछ ट्रॉफी तो बतौर कप्तान भी घरेलू क्रिकेट और यूथ क्रिकेट या इंटरनेशनल क्रिकेट में जीती हैं, जबकि ज्यादातर ट्रॉफी उन्होंने टीम में शामिल होते हुए उठाई हैं। विराट कोहली शायद उनके भाग्यशाली कप्तान नहीं कहे जा सकते, लेकिन उनसे बेहतरीन खिलाड़ी इस समय दुनिया में कोई नहीं है। उनके पास एक से एक बड़ी ट्रॉफी है, जिसे उन्होंने अलग-अलग टीमों के साथ जीता है।
विराट के ट्रॉफी कैबिनेट की बात 2005-06 से ही हो जाती है, जब उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। विजय मर्चेंट ट्रॉफी उन्होंने सबसे पहले जीती थी। इसके बाद अंडर 19 क्रिकेट में तीन ट्राई सीरीज जीतीं। इनमें एक ट्रॉफी बतौर कप्तान भी उन्होंने 2008 में साउथ अफ्रीका में जीती। उसी साल उन्होंने अंडर 19 विश्व कप बतौर कप्तान देश को दिलाया था। 2008 में ही एनकेपी सालवे ट्रॉफी भी उन्होंने जीती थी।
2009 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में ट्रॉफी जीतने की शुरुआत की। कॉम्पैक कप से लेकर एशिया कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप, एशिया कप टी20 समेत कई खिताब जीते। हालांकि, उनका एक सपना आईपीएल जीतने का था, जो 2025 में आकर पूरा हुआ और 2026 में फिर से उन्होंने इस ट्रॉफी को जीता। कौन-कौन सी ट्रॉफी उन्होंने जीती हैं? उनके बारे में आप नीचे जान लीजिए।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल