सुपर हीट वेव की चपेट में यूपी के 17 जिले, झांसी-जालौन सबसे गर्म; 2 दिन यहां रहेगी राहत
सुपर हीट वेव ने बुंदेलखंड समेत कई जिलों को झुलसा कर रख दिया। यूपी में झांसी और जालौन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगरा 45.1 डिग्री के साथ प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। कानपुर में अधिकतम पा
यूपी के 17 जिले मंगलवार को हीट वेव की चपेट में रहे। पुरवइया के बीच मंगलवार को भी आसमान से आग बरस रही है। आफत ऐसी है कि रात में भी राहत नहीं मिल रही। सुपर हीट वेव ने बुंदेलखंड समेत कई जिलों को झुलसा कर रख दिया। यूपी में झांसी और जालौन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगरा 45.1 डिग्री के साथ उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। कानपुर में अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, एयरफोर्स वेदर स्टेशन में तापमान 45 के करीब रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए थोड़ी राहत की बात है। गोरखपुर और आसपास के जिलों में मंगलवार को दोपहर बाद गर्मी से आंशिक राहत मिली। मंगलवार को आसमान में हल्के काले बादलों की भी एंट्री हुई। हल्के काले बादल सूरज की तपिश को थामने में कुछ कामयाब जरूर हुई। इसके कारण बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 11 और 12 जून के बीच पूर्वी यूपी के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका