जानिए ‘मन्नत 2.0’ में क्या बदलाव करेंगी गौरी खान, कब तक तैयार होगा शाहरुख खान का घर?
शाहरुख खान के सपनों का महल अभी रेनोवेट हो रहा है और गौरी खान ने बताया कि मन्नत 2.0 कब तक तैयार होगा और इसमें क्या चीजें बदली जाएंगी।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के आलीशान घर में अभी रेनोवेशन चल रहा है, और तब तक के लिए पूरा परिवार बांद्रा के एक खूबसूरत ड्युप्लेक्स में किराए पर शिफ्ट हो गया है। गौरी खान खुद एक नामचीन इंटीरियर डिजाइनर हैं और वह खुद मन्नत को एक नई शक्ल और नया फील देने में जुटी हुई हैं। गौरी खान ने बताया कि ‘मन्नत’ की रेनोवेशन और उसका बिलकुल नया अवतार तैयार होने में करीब एक साल का वक्त लग जाएगा। गौरी खान अपनी इंटीरियर डिजाइनिंग चेन को दिल्ली तक ले आई हैं और ‘गौरी खान डिजाइन्स’ नाम से एक एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है।
शाहरुख खान और गौरी खान अभी जिस घर में रह रहे हैं उसका महीने का किराया 24 लाख रुपये है। गौरी खान ने न्यूज18 के साथ बातचीत में बताया कि मन्नत के रेनोवेशन की तो इसका नया अवतार पिछली बार से कहीं ज्यादा इंप्रेसिव होगा। इंटीरियर के अलावा घर के मौजूदा डिजाइन में 2 नई मंजिलें जोड़ी जा रही हैं। समंदर किनारे बना यह आलीशान घर अब पहले से कहीं ज्यादा खास हो जाएगा क्योंकि ऊपर की मंजिलों से समंदर का नजारा और भी खूबसूरत दिखेगा। मुंबई में लैंडमार्क बन चुका शाहरुख खान का घर बांद्रा वेस्ट में स्थित है। साल 1914 में इस आलीशान बंगले को ‘विला विएना’ नाम से जाना जाता था, फिर शाहरुख खान ने 2001 में इस घर को खरीद लिया और इसका नाम ‘मन्नत’ कर दिया गया।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक