मोदी जी को नमन; बिहार में बंपर जीत पर नीतीश कुमार का पहला बयान
बिहार में प्रचंड जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। कुछ महीनों को छोड़कर 2005 से लगातार बिहार में सीएम की कुर्सी संभाल रहे नीतीश कुमार ने बंपर जीत के बाद जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया है। उन्होंने पीएम मोदी को उनके सहयोग के लिए नमन किया।
नीतीश कुमार ने सबसे पहले जनता का आभार जताते हुए कहा, ‘बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।’
इसके बाद पीएम मोदी और गठबंधन के दूसरे सहयोगियों का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।’ उन्होंने आगे लिखा कि एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार।
नीतीश कुमार ने बिहार को सबसे ज्यादा विकसित बनाने का वादा किया। उन्होंने लिखा, ‘आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।’

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका