ऑपरेशन सिंदूर के जाबाजों को बड़ा सम्मान, वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित
भारत सरकार ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे जाबाजों को बड़ा सम्मान देने जा रही है। जानकारी के मुताबिक सरकार भारतीय वायु सेना के 9 अधिकारियों को वीर चक्र से नवाजेगी। सरकार की तरफ से 15 अगस्त को पूर्व संध्या पर इसका ऐलान किया गया है। बता दें कि वीर चक्र भारत में तीसरा सबसे बड़ा सैन्य अवॉर्ड है। इसे धरती, जल और आकाश में दुश्मन के खिलाफ असाधारण प्रतिभा दिखाने के लिए दिया जाता है।

इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने बीते मई के महीने में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में दर्जनों आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इस दौरान भारतीय एयरफोर्स के इन अधिकारियों ने आतंकियों का गढ़ माने जाने वाले मुरीदके और बहावलपुर जैसे आतंकी हेडक्वार्टर को भी तबाह कर दिया था। अब सरकार इस ऑपरेशन का हिस्सा रहे लड़ाकू पायलटों सहित नौ जवानों को वीर चक्र से सम्मानित करने जा रही है।
बीते दिनों वायुसेना ने इस बात का खुलासा भी किया है कि भारतीय वायु सेना ने इस कार्रवाई में कम से कम छह पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया था। पाक की कायराना हरकतों का जवाब देने के अलावा भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका