योगी सरकार का विजन: रामपुर डीएम की अनूठी पहल, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं
सरकारी योजनाओं के साथ संवेदनशील प्रशासनिक इच्छाशक्ति जुड़ जाए तो वे ज़िंदगी बचाने और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशहाली का जरिया बन जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इसी विजन को जमीन पर उतारने के लिए रामपुर जिला प्रशासन ने जनता दर्शन में अनूठी पहल शुरू की, जो पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बन कर सामने आयी है।
रामपुर ऐसा जिला बन गया है, जहां जनता दर्शन में न केवल आयुष्मान कार्ड बनाकर फरियादियों की गंभीर बीमारी का इलाज करवाया जा रहा, बल्कि उनकी पात्रता को चिह्नित कर अंत्योदय कार्ड बनवाकर योगी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। डीएम रामपुर अजय कुमार द्विवेदी की अनूठी पहल ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीदों की रोशनी भर दी है, जो दर्शाता है कि प्रशासन चाहे तो बदलाव संभव है।
जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप रामपुर में सुबह 10 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाला जनता दर्शन अब केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि पीड़ितों के लिए जीवनदायिनी राहत का केंद्र बन चुका है। गंभीर बीमारियों से जूझते, गरीबी के बोझ तले दबे लोग जब सरकारी मदद की आस लेकर यहां आते हैं, तो उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल समाधान मिलता है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका