मनमानी से नहीं आते बाज, रोडवेज चालकों पर हुई कार्रवाई; आगरा में हाईवे पर ट्रैफिक जाम करने वाली 66 बसों का चालान
हाईवे पर जगह-जगह खड़े होकर सवारियां बैठाने और यातायात को बाधित करने वाली बसों के विरुद्ध रविवार को चालान का चाबुक चला। यातायात पुलिस ने आइएसबीटी कट से रामबाग फ्लाई ओवर तक अभियान चला 17 बसों को सीज किया। जबकि 49 बसों का चालान किया गया।
हाईवे पर आईएसबीटी कट, ट्रासंपोर्टर नगर अंडरपास, भगवान टाकीज, अबुल दरगाह कट, वाटर वर्क्स और रामबाग फ्लाई ओवर एवं चौराहे पर खड़े होकर सवारियाें को बैठाती हैं। जिससे हाईवे पर यातायात बाधित रहता है। वाहनों की गति पर ब्रेक लगने के साथ ही जाम के हालात बन जाते हैं।
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा चालक-परिचालकों को चेतावनी देने के बाद भी वह अवैध स्टापेज पर बसों को खड़ा कर रहे थे। जिस पर रविवार सुबह से लेकर रात नौ बजे तक यातायात पुलिस ने हाईवे पर खड़ी होकर सवारियां भरने वाली निजी एवं रोडवेज बसों के विरुद्ध अभियान चलाया।
डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि हाईवे पर खड़ी होकर सवारियां भरने वाली निजी एवं रोडवेज की 17 बसों को सीज किया गया। जबकि 49 बसों का चालान किया गया है। अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने चालक-परिचालकों से निर्धारित स्टापेज एवं स्थान पर बसों को खड़ा करने को कहा है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका