गाजियाबाद में फ्लाईओवर से नीचे गिरे 4 लड़के, एक ही बाइक पर थे सवार
गाजियाबाद में कोतवाली थानाक्षेत्र के जस्सिपुरा फ्लाईओवर से बुधवार देर रात बाइक सवार चार युवक नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कैलाभट्टा के चार युवक एक बाइक पर सवा होकर घंटाघर की तरफ से जा रहे थे। अचानक से उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह साइड के डिवाइडर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक फ्लाईओवर पर ही रह गई और उसपर सवार चारों युवक फ्लाईओवर से नीचे जाकर गिर गए। इनके फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही हड़कंप मच गया। वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
लोगों ने इन घायल युवकों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर नहीं मारी थी। वह खुद ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। हो सकता है कि बाइक के ब्रेक न ले हो या संतुलन बिगड़ा हो। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। इन युवकों ने हेलमेट पहना था या नहीं, इस बारे में पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका