योगी बोले- राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए, रायबरेली को दी 879 करोड़ की सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली के दौरे पर हैं, यहां पर सीएम ने जिलेवासियों को 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की दी सौगात। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करते हैं, राहुल ने खुद को जिम्मेदारियों से अलग कर लिया है।
देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत है, राहुल ने मनुस्मृति पर टिप्पणी थी उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
सीएम यहां पर 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह में शामिल हुए।
यहां पर 36 करोड़ से अधिक की महराजगंज-इन्हौना मार्ग के सुदृढ़ीकरण, 24 करोड़ से अधिक की राशि से पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल (जी प्लस 12) के निर्माण, 21 करोड़ से अधिक की कुंदनगंज व पश्चिमगांव-टेरा-अघौरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण होगा। वहीं 24-24 करोड़ से अधिक की लागत से शिवगढ़ विकास खंड के ओसाह ग्राम तथा बेला-भेला में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 3 करोड़ रुपये से हरचंदपुर में खीरों-पाहो संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 4.10 मीटर स्पान आरसीसी बॉक्स पुलिया के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका