Weather Today: ठंड के बीच 10 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, MP से हरियाणा तक बारिश का अलर्ट
मध्य भारतीय राज्यों से लेकर उत्तर पश्चिम में कई स्थानों पर मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही इनमें शामिल कई राज्यों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे कुछ राज्य घने कोहरे का सामना करेंगे।
IMD ने शुक्रवार को बताया कि 30 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 1 फरवरी को रह सकता है।
उत्तराखंड में 1 और 2 फरवरी को तेज हवा के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान में 3 फरवरी तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में 1 और 2 फरवरी को और छत्तीसगढ़ में 2 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावनाएं बताई जा रही हैं।
IMD का अनुमान है कि 31 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। 1 फरवरी तक पंजाब के कुछ इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के आसार हैं। उत्तर प्रदेश को छोड़कर तीनों राज्यों में 30 और 31 जनवरी को लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। हालांकि, इसके 2 बाद ही 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। मध्य भारत में 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। जबकि, इसके 2 दिनों के बाद गिरावट के आसार हैं। महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका