UP Weather: गलन भरी सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी, 28 तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
यूपी में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को भी गलन भरी सर्दी ने कंंपकंपी छुड़ा दी। कानपुर को छोड़कर अधिकांश जिलों में मंगलवार को खिली धूप ने गलन से थोड़ी राहत दी। वहीं, शीतलहर के बीच 24 घंटे में कानपुर मंडल में सात, बुंदेलखंड में दो और लोगों की मौत हो गई। इसमें कानपुर में पांच, देहात, कन्नौज, बांदा और हमीरपुर में एक-एक मौत है।
सूबे में 13.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन बहराइच तो 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इटावा की रात सबसे ठंडी रही। चुर्क, सोनभद्र में रात का पारा 7.0, बाराबंकी में 7.4 डिग्री , कानपुर में 7.7, और मुजफ्फरनगर में 8.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 27 व 28 दिसंबर तक कोहरा व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कानपुर में मंगलवार को घना कोहरा रहा। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर दृश्यता जीरो रही, शहर में 10 मीटर रिकॉर्ड की गई। सूरज ने भी दर्शन नहीं दिए। इस वजह से दिन के तापमान में 3.1 डिग्री की कमी आई।
यूपी में मंगलवार को सुबह मध्यम कोहरा रहा फिर हल्की धूप निकल आई। इसके बावजूद गलन ने दिन भर शहर के लोगों को ठिठुरने को मजबूर किया। दिन में तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा। यह 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
बर्फीली हवा का मंगलवार को भी पारे पर पहरा रहा। धूप लगभग बेअसर रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से थोड़ा असर पड़ेगा। रात और दिन के तापमान में बुधवार को एक से दो डिग्री की बढ़त हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से बढ़ी गलन की वजह से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों प्रतिचक्रवात और उसके ऊष्णकटिबंधीय क्षेत्र से आ रही हवा के मेल से ऊंचाई पर कोहरे की परत लगातार छाई हुई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि शीतलहर जारी रहेगी। सुबह और शाम को बेहद घना कोहरा रहेगा। रात के समय भी अनेक स्थानों विशेषकर जलाशयों के आसपास अति घना कोहरा रहेगा। बादलों के हटते ही रात के पारे में भी गिरावट दर्ज होगी।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका