यूपी को मिले 18 नए आईएएस अधिकारी, अलग-अलग जिलों में हुई तैनात, देखें लिस्ट
यूपी को 18 नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। ये अधिकारी अलग-अलग जिलों में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। अब इनका तबादला कर दिया गया है। योगी सरकार ने इन सभी अफसरों को मुरादाबाद, फतेहपुर, उन्नाव, बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, मिर्जापुर, अलीगढ़, सहारनपुर, कन्नौज, सुल्तानपुर, झांसी, लखनऊ, बराबंकी, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर में तैनात किया है।
इनमें आदित्य श्रीवास्तव को मुरादाबाद से शाहजहांपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट, सुश्री मोनिका को फतेपहपुर बस्ती संयुक्त मजिस्ट्रेट, शौर्य अरोड़ा को उन्नाव से बदायूं संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुनाल रस्तोगी को बिजनौर से गोरखपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट, अयान जैन को गाजियाबाद से आजमगढ़ संयुक्त मजिस्ट्रेट, शिवम कुमार को आगरा से महाराजगंज का संयुक्त मजिस्ट्रेट, अनिमेष वर्मा को प्रयागराज से देवरिया का संयुक्त मजिस्ट्रेट, अंशुल हिंडोल को मिर्जापुर से सुल्तानपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट, शुभांशु कटियार को अलीगढ़ से जौनपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट, विनोद कुमार मीना को सहारनपुर से औरैया का संयुक्त मजिस्ट्रेट, अर्पित कुमार को कन्नौज से प्रयागराज का संयुक्त मजिस्ट्रेट, सुश्री रिम आनन्द को सुल्तानपुर से कानपुर देहात का संयुक्त मजिस्ट्रेट, रमेश चंद्र वर्मा को लखनऊ से बलिया का संयुक्त मजिस्ट्रेट, अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर का संयुक्त मजिस्ट्रेट, तेजस के. को बाराबंकी से मैनपुरी का संयुक्त मजिस्ट्रेट, मनीषा धायें को लखीमपुर खीरी से झांसी का संयुक्त मजिस्ट्रेट, आयुष अग्रवाल को सिद्धार्थ नगर से रायबरेली, अपराजिता आर्यन को मुजफ्फर नगर से लखनऊ का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका