हिंदू महासभा ने 15 अगस्त को ताजमहल में तिरंगा फहराया, CISF ने कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा
अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी के बाद 15 अगस्त को भी ताजमहल में तिरंगा लहराया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ ने पकड़कर पुलिस की हिरासत में दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
अखिल भारत हिंदू महासभा लंबे समय से ताजमहल को ‘तेजो महालय’ बताते हुए उसे शिव मंदिर होने का दावा करती रही है। इसी दावे के आधार पर संगठन प्रत्येक श्रावण मास में कांवड़ यात्रा निकालने, भगवा ध्वज फहराने तथा पूजा-अर्चना की अनुमति की मांग करता रहा है। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी ताजमहल में जलाभिषेक करने पहुंच गए। पुलिस ने सभी को पश्चिमी गेट के पास ही रोक लिया।
इस दौरान पुलिस और संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच सभी कांवड़ियों को राजेश्वर महादेव मंदिर ले जाकर जलाभिषेक कराया गया।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका