रोहित शर्मा वर्सेस विराट कोहली: MI vs RCB भिड़ंत में किसका पलड़ा रहा है भारी? देखें हैरान कर देने वाले आंकड़े
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी रविवार, 12 अप्रैल को खेला जाना है। एमआई वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मुंबई वर्सेस बेंगलुरु मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस मैच के दौरान उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली की झलक देखने को मिलती है। ज्यादातर समय यह दोनों दिग्गज एक ही टीम के लिए खेलते हैं, बस आईपीएल में ही रोहित और विराट एक दूसरे के सामने होते हैं। ऐसे में फैंस को यह बैटल देखना खूब रास आता है। ऐसा नहीं है कि फैंस ही इस जंग का मजा उठाते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी रिकॉर्ड एक दूसरे की टीम के खिलाफ शानदार रहा है।
अगर बात सिर्फ MI vs RCB मैच की करें तो इस जंग में इन दोनों के बीच सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने ही बनाए हैं। किंग कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली 33 पारियों में 31.8 की औसत के साथ 922 रन बनाए हैं। विराट 5 बार की इस चैंपियन टीम के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा छूने से 78 ही रन दूर है
वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने भी आरसीबी के खिलाफ 33 ही पारियां खेली है, मगर उन्होंने इस दौरान कोहली से कम 848 रन बनाए हैं। उनका औसत भी 27.35 का रहा है।
MI vs RCB बैटल में भले ही रन बनाने के मामले में विराट कोहली आगे हो, मगर जब बात फिफ्टी जड़ने की आती है तो रोहित शर्मा उनसे एक कदम आगे हैं। हिटमैन ने आरसीबी के खिलाफ 7 अर्धशतकीय पारी खेली है, वहीं कोहली ने मुंबई के खिलाफ 6 फिफ्टी लगाई है। बता दें, यह दोनों दिग्गज एक दूसरे की टीम के खिलाफ कभी शतक नहीं लगा पाए।
रोहित शर्मा इस मामले में भी विराट कोहली से आगे हैं। रोहित का आरसीबी के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 94 रनों का है, जबकि कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक पारी में सबसे अधिक 92 रन बनाए हैं।
MI vs RCB बैटल में अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली के चौकों की बात करें तो दोनों बराबरी पर हैं। जी हां, दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे की टीम के खिलाफ 78-78 चौके लगाए हैं। वहीं छक्कों की बात करें तो यहां एक बार फिर बाजी हिटमैन ने मारी है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 38 छक्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली ने एमआई के खिलाफ 34 सिक्स ठोके हैं।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका