LPG सिलेंडर के नए रेट आए सामने, क्या आज बढ़ गए हैं दाम? बुक करने से पहले कर लें चेक
आज शनिवार को सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में जहां इजाफा हुआ है। वहीं, पेट्रोल और डीजल के दाम पुराने स्तर पर स्थिर हैं। ग्राहकों के नजरिए से अगर देखें तो अच्छी खबर यह है कि एलपीजी की कीमतों में भी कोई भी बढ़ोतरी आज 30 मई को नहीं की गई है। यानी दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। लम्बे समय से एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 दिन के एलपीजी भंडारण का आदेश दिया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तेल कंपनियों को कम से कम 30 दिन का एलपीजी भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। भारत के नजरिए से अच्छी बात यह है कि एलपीजी डिमांड में गिरावट आई है। पहले जहां एलपीजी की डिमांड 80,000 मीट्रिक टन थी। तो वहीं अब यह घटकर 72000 मीट्रिक टन रह गई है।
सरकार कालाबाजारी को रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया है। 45 दिन के अंतराल पर ही गावों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। वहीं, शहरों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल रखना होगा। अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग रजिस्टर्डर मोबाइल नंबर से ही हो सकती है। इसके अलावा सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त पर आपको ओटीपी दिखाना होगा। बिना इसके सिलेंडर नहीं मिलेंगे।
आज शनिवार को मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। सीएनजी का रेट 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। वहीं, पीएनजी का रेट 52 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गया है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका