IPL 2026 का बेस्ट कप्तान कौन? रायुडू ने की रैंकिंग; पंत-पांड्या फिसड्डी; पैट कमिंस के ऊपर ये 2 भारतीय
IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। लीग स्टेज के 12 ही मुकाबले बाकी है, मगर अभी तक टॉप-4 टीमों की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। एक भी टीम अभी तक ऐसी नहीं है जिसे प्लेऑफ का टिकट मिला हो। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं बची 8 टीमों के कप्तान अभी भी अपनी टीमों को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कराने की रेस में लगे हुए है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट अंबाति रायुडू ने आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों को रैंकिंग दी है। आईए एक नजर उनकी इस लिस्ट पर डालते हैं-
ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर सभी 10 कप्तानों को रैंकिंग देते हुए अंबाति रायुडू ने सबसे नीचे ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को रखा है। इन दोनों कप्तानों की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से सबसे पहले बाहर हुई। रायुडू ने पंत को सबसे नीचे 10वें तो पांड्या को 9वें पायदान पर रखा है।
पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बीच आईपीएल सीजन में ज्वॉइन किया था। उनसे पहले ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे थे। कमिंस के आने से एसआरएच बीस्ट मोड में नजर आ रही है। हालांकि रायुडू ने कप्तानों की इस रैंकिंग वाली लिस्ट में टॉप-2 से बाहर रखा है।
पैट कमिंस इस लिस्ट में तीसरे, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चौथे, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पांचवें, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग 6ठे, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे 7वें और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल 8वें पायदान पर हैं।
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार 5 मैचों में हार का सामना कर चुकी है। अगर मिड सीजन में यह रैंकिंग होती तो अय्यर जरूर पहले या दूसरे पायदान पर होते।
अंबाति रायुडू ने IPL 2026 के कप्तानों की इस रैंकिंग में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को पहले तो डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को दूसरे पायदान पर रखा है। यह दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में भी टॉप-2 में है। जीटी दूसरे तो आरसीबी नंबर-1 पर है। गुजरात टाइटंस की गाड़ी ने अचानक ही रफ्तार पकड़ी है और वह अब प्लेऑफ के प्रबल दावेदारों में से एक है। गुजरात ने अपने पिछले 5 मैच लगातार जीते हैं। जिस वजह से रायुडू ने उन्हें नंबर-1 की पोजिशन पर रखा है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका