IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में KKR के बल्लेबाज की एंट्री, ये हैं पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 बॉलर
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस पर ज्यादा असर सोमवार 6 अप्रैल के मैच के बाद नहीं दिखा। ऐसा इसलिए था, क्योंकि ये मैच ही पूरा नहीं हुआ। जैसे-तैसे 3.4 ओवर का खेल हुआ, जिसमें 25 रन बने और दो विकेट गिरे। अब ऐसे में क्या ही असर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर पड़ता। हालांकि, फिर भी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में एक खिलाड़ी की एंट्री हो गई है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर का हिस्सा है। वहीं, गेंदबाजों की लिस्ट में कोई बदलाव टॉप 5 में नहीं हुआ।
IPL 2026 के ऑरेंज कैप की बात करें तो यह अभी भी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी के सिर पर सजी हुई है, जो 160 रन बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर एसआरएच के हेनरिक क्लासेन हैं, जो 145 रन बना चुके हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 113 रन बनाए हैं। आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल 111 रन बना चुके हैं और केकेआर के नंबर 4 बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 110 रनों पर पहुंच गए हैं। वे टॉप 5 में हैं।
IPL 2026 Purple Cap की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स मैच के बाद कोई असर टॉप 5 खिलाड़ियों पर नहीं पड़ा है। इसके पीछे का कारण ये है कि 4 ओवर से कम का खेल हुआ था, जिसमें दो ही विकेट गिरे। दोनों विकेट ऐसे गेंदबाज को मिले, जो टॉप 5 के आसपास नहीं है। ऐसे में नंबर वन अभी भी रवि बिश्नोई हैं। दूसरे नंबर पर विजयकुमार विषाक, तीसरे पर जैकब डफी, चौथे पर अंशुल कंबोज और पांचवें पर टी नटराजन हैं।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका