पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा, योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख ‘अस्त्र’ पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि पीडीए की परिभाषा में भी गिरगिट की तरह रंग बदला जा रहा हैं। पी की परिभाषा पहले पिछड़ा, फिर पंडित बताई गई। एक दिन पी की परिभाषा पाकिस्तान से भी कर देंगे। सीएम योगी लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस को संबोधित कर रहे थे। कल्याण सिंह के निधन पर अखिलेश यादव की तरफ से श्रद्धांजलि नहीं देने को सीएम योगी ने जातीय अपमान बताया।
सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपनी सत्ता गवां दी लेकिन क हा कि रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी। अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के तीन मुख्यमंत्रियों के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों में मुझे भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। तीनों अलग अलग पार्टी के मुख्यमंत्री रहे। कल्याण सिंह जी का निधन होना हम लोगों के लिए दुखद था। प्रधानमंत्री अपना कार्यक्रम छोड़कर आए। हम लोगों की पूरी कैबिनेट लखनऊ से अलीगढ़ तक लगी रही। लेकिन सपा की तरफ से सामान्य शिष्टाचार भी नहीं निभाया गया।
सपा के पिछड़े और दलित प्रेम पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। एक तरफ बाबूजी उन मूल्यों के लिए समर्पित थे, जो कहा वो करके दिखाया। यह लोग (अखिलेश) कब क्या बोलें, कुछ नहीं कहा जा सकता है। कन्नौज में बाबा साहेब के नाम पर मेडिकल कॉलेज बना लेकिन आंबेडकर का नाम सपा ने हटा दिया। मंत्री असीम अरुण ने इसकी जानकारी दी तो दोबारा बाबा साहेबा का नाम मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया। मैनपुरी में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर कॉलेज बना तो सपा ने वह नाम भी मिटा दिया। तब हमने औरेया में राजमाता के नाम पर नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया।
कल्याण सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि बड़ा आदमी पद से नहीं अपनी सोच और कर्मों से बड़ा होता है। सामान्य किसान परिवार में जन्म लेने वाले कल्याण सिंह अपनी कर्मणता, मूल्य और सिद्धांतों के प्रति अडिग रहने के भाव से हमेशा स्मर्णीय बने रहेंगे। उन पर कभी किसी का कोई दबाव नहीं पड़ा। कहते थे कि कल्याण सिंह टूट सकता है लेकिन झुक नहीं सकता है। राम मंदिर आंदोलन को खुलकर समर्थन किया।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका