Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये 6 चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, ‘धनतेरस’ का त्योहार, जिसे ‘धनत्रयोदशी’ भी कहते हैं। इसके साथ शुरुआत होती है 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली के पर्व की। धनतरेस के दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर इस दिन आप कुछ खास चीजें अपने घर लाते हैं, तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजें के बारे में, जो आप धनतेरस के दिन खरीद कर ला सकते हैं।
धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो सोने-चांदी का कोई आभूषण, बर्तन या मूर्ति खरीद सकते हैं। इस दिन खासतौर से चांदी या सोने के बने हुए लक्ष्मी-गणेश वाले सिक्के खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धनतेरस के दिन बर्तनों की खरीदारी करना भी बहुत शुभ होता है। हालांकि बहुत से लोग स्टील, लोहे या कांच के बर्तन ले आते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। धार्मिक रूप से इन्हें शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन आपको बर्तन हमेशा चांदी, तांबा या पीतल के ही लेने चाहिए।
धनतेरस के दिन कुछ ना सही तो कम से कम एक नई झाड़ू तो जरूर खरीद लेनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन झाड़ू लेने से घर की सारी नकारात्मकता और दरिद्रता दूर हो जाती है। झाड़ू साफ-सफाई का प्रतीक है और कहते हैं कि जहां साफ-सफाई होती है, वहीं मां लक्ष्मी का भी वास होता है।
बहुत दिन से घर के लिए कोई नया फर्नीचर लेने की सोच रहे हैं, तो धनतेरस के दिन लेना बेस्ट रहेगा। इसके अलावा फ्रिज, टीवी, माइक्रोवेव या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेना है, तो भी धनतेरस का दिन चुन सकते हैं। धार्मिक रूप से ये काफी शुभ होता है और इस दौरान खूब डिस्काउंड भी चल रहे होते हैं, ऐसे में किफायती दामों में शॉपिंग हो जाते है।
धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं ये बुरी नजर से बचाता है और खूब सारी पॉजिटिविट ले कर आता है। वहीं आप लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी खरीद सकते हैं। कहते हैं धनतेरस पर इन्हें लेने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा कुबेर यंत्र लेना भी बहुत शुभ होता है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका