Bihar Weather: बिहार में कोहरे से बचकर रहें, सुबह में रहेगा असर; मौसम विभाग ने क्या बताया
बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। हालांकि, ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है और सुबह तथा रात के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। राज्य के कई जिलों में सुबह के वक्त कोहरा भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में बुधवार को सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। राजधानी के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, राज्य में बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दोपहर में धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने राज्य के एक-दो स्थानों पर तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम पार में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है।
भागलपुर जिले में मंगलवार की सुबह से ही आसमान में सूरज चमक रहे थे। इस दौरान पछुआ हवाओं संग पहाड़ों से आई ठंड ने दिन में लोगों को हल्की सर्द का एहसास करा दिया। वहीं रात का पारा चढ़ने के बावजूद ओस भरी पछुआ हवाओं ने लोगों को सर्द रात में कनकनी का एहसास दिला दिया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले दो दिन यानी 18 दिसंबर तक दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। जिससे सूरज की धूप गुनगुनी गर्मी का एहसास कराएगी।
इधर पूर्णिया जिले में मंगलवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर सर्दी का असर दिखाया। घने कुहासे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और यह राज्य में सबसे कम दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक पूर्णिया समेत सीमांचल क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कुहासा छा सकता है।जबकि दिन में धूप निकलने के आसार हैं। पछिया हवा चलती रहेगी, जिससे ठंडक बनी रहेगी।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका