Lucknow Weather: लखनऊ में घरे कोहरे से गलन भरी कड़ाके की सर्दी, सोमवार से बारिश
यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। पिछले 24 घंटों से गलन भरी पछुआ ने शहर को जकड़ रखा है। सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता 10 से 50 मीटर रह गई। रविवार की सुबह सामान्य से लेकर घना कोहरा तक रहने का पूर्वानुमान है। शाम तक हवा का रुख बदलने से फिर तापमान ऊपर चढ़ेगा। सोमवार तक बदली बारिश का सिलसिला शुरू होने का पूर्वानुमान है।
अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ रविवार से सक्रिय होने जा रहा है। शुरू में यानी पहले दिन इसका असर यूपी के पश्चिमी जिलों में देखने को मिलेगा। बता दें कि 24 घंटों में दिन का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। कोहरे के कारण शहर में 10 से 50 मीटर दृश्यता रह गई। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।
तेज पछुआ हवा चलने से शनिवार को पूरे दिन सिहरन होती रही। विदा होने से एक दिन पहले शनिवार को माघ महीने ने पछुआ हवा के साथ जमकर ठिठुरन बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गलन का एहसास होता रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले दिनों सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड हावी हो गई।
इसके चलते सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। हालांकि सुबह करीब दस बजे धूप निकल आई, लेकिन तेज हवा के कारण उसका प्रभाव सीमित रहा और पूरे दिन सिहरन बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि दो फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बारिश के आसार हैं।

Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
प्राइवेट स्कूलों की फीस से जुड़ा कानून कब से लागू होगा, दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
जनता दरबार में नन्ही बच्ची की कविता सुन CM योगी गदगद, स्कूल में एडमिशन का आदेश
बजट से ठीक पहले GST के मोर्चे पर खुशखबरी, जनवरी में हुआ बंपर कलेक्शन
Bihar Board 12वीं परीक्षा 2026 आज से, सेंटर पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
फ्लाइट में शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, कोर्ट ने एयरलाइंस पर ठोका 25,000 रुपये का जुर्माना