Bihar Weather: ठंड से अभी और ठिठुरेगा बिहार, कोहरे का भी कहर; कब बदलेगा मौसम
सर्द भरी पछुआ हवा और घने कोहरे ने बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। तीन वर्ष बाद मंगलवार को प्रदेश सबसे ठंडा रहा। राज्य भर में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। इसका असर सामान्य जनजीवन पर पड़ा है। ठिठुरन वाली ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। सुबह औऱ रात के वक्त कोहरे ने भी कहर ढा रखा है। मंगलवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 7.8 से 13.7 डिग्री के बीच रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य भर के ज्यादातर जिलों के एक या दो स्थानों पर 26 दिसंबर तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। इसके साथ ही सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
पटना मंगलवार को तीन वर्षों के बाद सबसे अधिक ठंडा रहा। इससे लोगों को शीतलहर जैसी ठंड का एहसास हुआ। 23 दिसंबर 2022 में पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं मंगलवार को 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में बुधवार और गुरुवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा जबकि शाम के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 23 दिसंबर 2022 को राज्य का सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस ठंड के मौसम में पहली बार मंगलवार को गया जी भीषण शीत दिवस और नालंदा एवं शेखपुरा जिला शीत दिवस की चपेट में रहा। गया जी, पटना व भागलपुर में घना कोहरा और 28 जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। राज्य का सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गया जी में और सबसे अधिक तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम दृश्यता 50 मीटर गया जी में दर्ज हुआ। पटना में सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर रही।
बिहार को अभी ठिठुरन से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि 24 दिसंबर से ठंड में इजाफा हो सकता है। 26 दिसंबर तक लोगों को ठंड का भयंकर प्रकोप झेलना होगा। पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति हेगी। मगध क्षेत्र, शहाबाद, पटना, सारण, मिथिला और चंपारण में कोल्ड डे का ऑरेज अलर्ट रहेगा। पूर्वी बिहार के इलाकों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 27 दिसंबर से बिहार में मौसम बदल सकता है औऱ लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link