UP Top News Today: सीएम योगी ने सोनभद्र को दी 548 करोड़ की सौगात, अतीक के करीबी पर एक्शन
मुख्यमंत्री योगी शनिवार को सोनभद्र में जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच से ही मुख्यमंत्री ने जिले में 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
उधर, लखनऊ-कानपुर-अयोध्या समेत सूबे के 9 एयरपोर्ट पर विजिटर पास पर रोक बढ़ गई है। रोक फिलहाल अगले निर्देशों तक के लिए बढ़ाई गई है। विजिटर पास या एंट्री टिकट के माध्यम से यात्री के परिवारीजन-रिश्तेदार टर्मिनल के भीतर एक निश्चित दूरी तक जाते हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने दिल्ली में धमाके के बाद रोक लगाई थी। इसे अब और आगे विस्तार देते हुए सुरक्षा जांच और सख्त कर दी गई है। बीसीएएस ने निर्देश दिए हैं कि चेकिंग में उनके अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी शनिवार को सोनभद्र पहुंचे। वह चोपन में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। दो घंटे प्रवास के दौरान योगी ने अफसरों के साथ बैठक भी की। प्रोटोकाल के मुताबिक सीएम सुबह साढ़े 11 बजे चोपन स्थित रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज प्रांगण में बने हेलीपैड पर उतरे। कैंपस में ही जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव में शामिल हुए। मंच से ही मुख्यमंत्री ने जिले में 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद अफसरों संग कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर चर्चा की।
जमीन से खातेदारों के नाम निरस्त कर, इसे ग्राम सभा के नाम पर दर्ज कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षक- क्षेत्रीय लेखपाल को शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की भूमि को फिर से ग्राम सभा के नाम पर दर्ज कर ग्राम सभा की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी।
पति ने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बेडरूम और किचेन तक को नहीं छोड़ा। इसका पता चलने पर जब पत्नी ने आपत्ति की तो पति आगबबूला हो गया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करा केस दर्ज किया।
यूपी के प्रयागराज में प्राइवेट बैंक मैनेजर से धोखाधड़ी कर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रुपये के लेनदेन का विवाद बताते हुए जांच करने की बात कही है।
भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं में बिहार जैसी ऊर्जा भरना चुनौती भी होगा। वहीं, वोट चोरी के आरोपों और पीडीए के नारे के सहारे मिशन-2027 में जुटी सपा के लिए भी बिहार में तमाम कोशिशों के बाद राजद की बड़ी हार चुनौती के रूप में सामने आई है। भाजपा कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर शुरू से ही उसे निशाने पर लेती रही।
दिल्ली में लालकिला के पास हुए कार विस्फोट से ठीक तीन दिन पहले डॉ. परवेज ने विश्वविद्यालय की नौकरी भी छोड़ दी थी। अचानक सात नवंबर को ई-मेल भेजकर त्यागपत्र दे दिया। नौकरी छोड़ने से पूर्व वह आतंकी संगठन जैश के आकाओं से डॉ. शाहीन के साथ भेंट कर चुका था।
यूपी में आगरा के देवरी रोड, सदर निवासी एक युवती और उसके परिजन दहशत में है। इलाके के दबंग युवक ने शादी तुड़वाने को युवती के अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए।
जिंदगी का वह भूला हुआ पन्ना 14 साल बाद उस समय पलटा, जब बैंक अधिकारी उनके दरवाजे पर पहुंचे। अधिकारी ने उन्हें बताया कि उनके पुराने खाते में 22 लाख रुपये जमा हैं। फिर जो हुआ, वह पूर्व वायु सैनिक के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। उनकी तरह कई लोगों को उनके अधिकार की रकम मिली।
नोएडा पुलिस ने 6 नवंबर को नाले में सिर और हाथ काटकर फेंके गए महिला के शव के मामले का शुक्रवार को पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शादीशुदा प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बस के अंदर महिला की हत्या की थी। मृतका आरोपी की सहेली थी।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link