Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में मोदी-नीतीश की लहर, एनडीए 200 के पार
बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बंपर जीत मिलती दिख रही है। एनडीए अभी भी 201 सीटों पर बढ़त लिए हुए है। बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट के अनुसार, 6.35 PM तक बीजेपी 48 सीटें जीत चुकी है और 43 पर आगे चल रही है। जेडीयू 29 पर जीत चुकी है जबकि 54 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी 6 सीट जीतकर 19 सीटों पर आगे दिख रही है। लोजपा R 4 जीतकर 15 पर आगे है। कांग्रेस 1 सीट जीतकर 5 पर आगे है। वहीं, औवेसी की पार्टी 4 सीट जीतकर 1 पर आगे है। हम 1 जीतकर 4 पर तो आरएलएम 1 जीतकर 3 पर आगे है। सीपीआई (ML) 1 सीट जीतकर 1 पर आगे है। पीके की जन सुराज को एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही है।
मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह चुनाव जीत गए हैं। भाई वीरेंद्रे भी मनेर सीट से जीत चुके हैं। जबकि तेजस्वी यादव जीत के करीब हैं। हालांकि, खेसारी लाल यादव लगातार छपड़ा से लगातार पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी 47 सीटें जीत चुकी है और 44 पर आगे चल रही है। एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

कमर की सर्जरी के बाद लय में आ चुके हैं राशिद खान, भारत के खिलाफ टेस्ट से बना सकते हैं दूरी
पाकिस्तान की बड़ी फजीहत; ट्रंप की टीम ने देखा था शहबाज का ट्वीट, फिर दी पोस्ट करने की इजाजत
लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें 20 मई से, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी
क्या है मैडमैन थ्योरी, ट्रंप ने ईरान युद्ध में किया इसका इस्तेमाल? क्या थी अमेरिका की चाल
बंगाल में वोटिंग से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, महिलाओं के बीच अभियान; PM मोदी करेंगे बात