बिहार में किसकी बन रही सरकार, नतीजों से ठीक पहले देख लें एक ही जगह 11 Exit Polls
Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दो फेज में हुई वोटिंग के बाद अब 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा होनी है। पिछले दो दिनों में आए विभिन्न सर्वे एजेंसियों के 11 एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है। कुछ पोल्स में एनडीए को बंपर सीटें मिलती दिख रही हैं। इस बार चुनाव के पहले फेज में 121 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट पड़े। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 122 है। एग्जिट पोल में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी कुछ खास करते हुए नहीं दिखाई दे रही।
मैटराइज के एग्जिट पोल में एनडीए को 147-167, महागठबंधन को 70-90 सीटें दी गई हैं। पी-मार्क्यू ने एनडीए को 142-162, महागठबंधन को 80-98 सीटें दी हैं। पीपुल्स पल्स की बात करें तो एनडीए को 133-159, महागठबंधन को 75-101 सीटें दी गई हैं। भास्कर ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 145-160, महागठबंधन को 73-91 सीटें दी हैं। पीपुल्स इनसाइट नामक एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बना रही है। एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102 सीटें दी गई हैं।
इसके अलावा, जेवीसी ने एनडीए को 135-150, महागठबंधन को 88-103 सीटें दी हैं। पोलस्ट्रेट एजेंसी ने एनडीए को 133-148 सीटें दी हैं, जबि महागठबंधन को 87-102 सीटें मिली हैं। पोल डायरी की बात करें तो एनडीए को 184-209 सीटें दीं, जबकि महागठबंधन को 32-49 सीटें दी हैं। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, एनडीए 121-141 सीटें जीत सकता है, जबकि महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने के आसार हैं। टुडेज चाणक्य ने एनडीए को 148-172 और महागठबंधन को 65-89 सीटें मिलती दिख रही हैं। वोट वाइब के एग्जिट पोल में एनडीए को 125-145 और महागठबंधन को 95-115 सीटें मिलने की संभावना है।

कमर की सर्जरी के बाद लय में आ चुके हैं राशिद खान, भारत के खिलाफ टेस्ट से बना सकते हैं दूरी
पाकिस्तान की बड़ी फजीहत; ट्रंप की टीम ने देखा था शहबाज का ट्वीट, फिर दी पोस्ट करने की इजाजत
क्या है मैडमैन थ्योरी, ट्रंप ने ईरान युद्ध में किया इसका इस्तेमाल? क्या थी अमेरिका की चाल
बंगाल में वोटिंग से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, महिलाओं के बीच अभियान; PM मोदी करेंगे बात
शराबबंदी के बाद अब हेल्थ सिस्टम पर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, वीडियो शेयर कर बोले- गरीबों का दर्द नहीं दिखता
लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें 20 मई से, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी