Diwali 2025: दीवाली से पहले अपनाएं ये वास्तु उपाय
दिवाली रोशनी व खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार का हर व्यक्ति को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन कुछ वास्तु उपायों को करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है, साथ ही उनकी कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
1. दिवाली के दिन सुबह सफाई के बाद पूरे घर में कच्चा दूध, केसर, हल्दी तथा गंगाजल आम के पत्तों से छिड़कना चाहिए। ध्यान रखें ये सारी चीजें शौचालयों में नहीं छिड़कनी हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. दिवाली के दिन गेंदे, आम तथा अशोक के पत्तों की बंदनवार लगाएं, जिसमें पत्ते विषम संख्या में हों। घर या ऑफिस के अग्नि कोण में 6 दीपक घी के जलाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।
3. दिवाली के दिन पितरों के लिए कुछ अनाज, दूध एवं मिठाई दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थाई वास होता है।
4. दिवाली के दिन शाम को शिव मंदिर में शिवलिंग पर एक घी का दीपक जलाना पितृ दोष में लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा होती है और मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
5. दिवाली के दिन घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर की फर्श पर नमक का पोंछा लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल