आकाश आनंद के ससुर की भी बसपा में वापसी, हाथ जोड़कर माफी मांगते ही मायावती ने पार्टी में लिया
बहुजन समाज पार्टी में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्त को भी दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। कुछ महीने पहले आकाश आनंद से जिम्मेदारियां छीनने और एक्शन लेते समय मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को ही निशाने पर लिया था। शनिवार को अचानक अशोक सिद्धार्थ ने हाथ जोड़कर मायावती से माफी मांगी। इसके कुछ घंटे बाद ही मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को माफ करते हुए बसपा में शामिल करने का ऐलान कर दिया।
मायावती ने एक्स पर लिखा कि बीएसपी के कई ज़िम्मेदार पदों पर लम्बे वर्षों तक कार्यरत रहे एवं पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने एक्स पर आज अपने लम्बे पोस्ट के ज़रिये सार्वजनिक तौर पर अपनी ग़लती की माफी मांगी है। आगे पार्टी और बीएसपी मूवमेन्ट के प्रति पूरी तरह से वफादर रहकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लग जाने का आश्वासन बहुजन समाज और बीएसपी नेतृत्व को दिया है।
मायावती ने कहा कि हालांकि उन्हें अपनी ग़लती का एहसास बहुत पहले हो चुका था और वे इसका लगातार पश्चाताप विभिन्न स्तर पर कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना पछतावा ज़ाहिर किया है। इसको ध्यान में रखते हुये पार्टी व मूवमेन्ट के हित में उन्हें पार्टी द्वारा एक मौका दिया जाना उचित समझा गया है और इसीलिये बीएसपी से उनके निष्कासन का फैसला आज तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है और पार्टी में वापस ले लिया गया है।
मायावती ने यह भी कहा कि उम्मीद है कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं की तरह वे भी पूरे तन, मन, धन से पार्टी और मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान ज़रूर देंगे। बीएसपी के नेतृत्व में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कारवां आगे बढ़ता हुआ बहुजन समाज को शोषित वर्ग से ऊपर उठाकर प्रदेश एवं देश का शासक वर्ग बना सके।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल