Smart Meter से बिजली बिल बढ़ जाएगा? इस जिले में उपभोक्ता लगवाने से कतरा रहे; क्या है सच?
जागरण संवाददाता, बस्ती। विभागीय आंकड़ों में स्मार्ट मीटर लगाने की उपलब्धि सामान्य घरों पर लगाए गए स्मार्टमीटरों से ही संभव हो पा रही है। सरकारी आवास, एलएमवी-10 श्रेणी के आवासों पर कार्यदायी एजेंसी पहुंच नहीं बना पा रही है।
जोन स्तर पर 96790 स्मार्टमीटर लगाए जा चुके हैं, जिसमें बस्ती जनपद में 39610,संतकबीर नगर में 28251, सिद्धार्थनगर में 28929 लगाए गए हैं। कुल साढ़े आठ लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। विभाग ने अभी तक 12 प्रतिशत ही वृद्धि दर्ज किया है।
स्मार्ट मीटर लगाने के प्रति लोगों में कुछ भ्रांतियां हैं जैसे कि इस मीटर को लगाने के बाद बिजली बिल ज्यादा बढ़कर आ रहा है। इसे लेकर शहर में ही कई स्थानों पर लोगों ने लगाने से मना कर दिया है। मौके पर उपखंड अधिकारी, अवर अभियंताओं ने एजेंसी कर्मियों के सहयोग में लोगों को समझाया।
लोगों का एक तर्क है कि पहले सरकारी भवनों पर क्यों नहीं लगाए जा रहे हैं। सरकारी भवनों की स्थिति यह है कि 1471 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 688 ही लगाये गए हैं। एलएमवी-10 श्रेणी में ऐसे उपभोक्ता आते हैं, जिन्हें विद्युत उपभोग पर कुछ छूट मिलता है।
जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आते हैं। इनके घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। इस श्रेणी में 1348 उपभोक्ता चिंहित हैं। इसकी प्रगति यह है कि अभी तक मात्र सात स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
सामान्य उपभोक्ताओं के घर पर 19 अगस्त को 630, 20 अगस्त को 584, 21 अगस्त को 660, 22 अगस्त को 503, 23 अगस्त को 669, 24 अगस्त को 401 स्मार्टमीटर लगाए गए। वहीं सरकारी कार्यालय और विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों के घर पर एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जा सके हैं, जबकि कार्यदायी एजेंसी ने 189 गैंग लगाए हैं। प्रत्येक गैंग में दो कर्मचारी कार्य पर लगे हैं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल