बस स्टेशन पर गंदगी देख योगी के मंत्री का चढ़ा पारा, अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई
यूपी में प्रयागराज से लखनऊ जा रहे योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला अचानक रायबरेली बस स्टेशन पर रुक गया। मंत्री ने बस स्टेशन का निरीक्षण करने लगे तो गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को जहां जमकर फटकार लगाई तो वहीं व्याप्त अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
करीब एक साल पहले बस स्टेशन के कराए गए जीर्णोद्वार के बाद एक वर्ष में ही दुर्दशा का शिकार हो गया। परिवहन मंत्री के सामने लोगों ने अव्यवस्थाओं की शिकायतें की और उन्हें सुनने के बाद उन्होंने सब कुछ ठीक कराने का आश्वासन भी दिया। प्रयागराज से लखनऊ जाते समय बीते सोमवार रात परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बछरावां के बस स्टॉप पर पानी भरा देखकर अपने काफिले के साथ रुक गए। उन्होंने बस स्टॉप पहुंचकर हर चीज को बारीकी से देखा। शौचालय गंदगी से भरे पड़े थे। वहीं बाथरुम से दुर्गंध पूरे परिसर में आ रही थी।
पेयजल के लिए लगाया गया पहले का इंडिया मार्क हैंडपंप फेल हो गया था। इसके लिए वहां पर दूसरा इंडियामार्का हैंडपंप लगाया जा रहा था। कैंटीन जहां पर होनी चाहिए वहां पर ना खुलकर दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए रैम्प पर खोल दी गई। अब वहां से कोई भी दिव्यांग बस स्टेशन पर नहीं आ सकता है। इस खुली हुई कैंटीन का पानी दिन भर लखनऊ रोड की तरफ भरा रहता है। इससे वहां पर खड़े होने यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत परिवहन मंत्री से की तो उन्होंने कहा कि इस शिकायत को वह तत्काल दूर कराएंगे। उन्होंने कहा कि अभी एक वर्ष पूर्व ही यह बस स्टॉप बनकर तैयार हुआ है और ऐसी स्थिति में है। यहां पर पानी भरा होने के कारण ही वह रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कुछ यहां पर कमियां हैं उनको तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल