मैं संत प्रेमानंद महाराज जैसा बनना चाहता हूं…, प्रेरित होकर गोरखपुर घर से भाग गया 13 साल का बच्चा, आगे की कहानी जान चौंक जाएंगे
यूपी के गोरखपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, वृंदावन स्थित आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज (जिन्हें प्रेमानंद महाराज के नाम से भी जाना जाता है) से प्रेरित होकर, गोरखपुर का 13 वर्षीय एक लड़का संत बनने का सपना लेकर घर से भाग गया। इस बालक की पहचान अमरनाथ दुबे के बेटे अमन दुबे (13) के रूप में की गई है जो पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और निगरानी के आधार पर की गई तलाशी के बाद वाराणसी के एक घाट के पास पाया गया।
Aअमन ने पुलिस को बताया,‘‘मैं संत प्रेमानंद महाराज जैसा बनना चाहता हूं। इसलिए मैंने घर छोड़ दिया। मैं पहले वाराणसी आया और मथुरा जाकर उनकी शरण में जाने से पहले कुछ दिन यहां एक मंदिर में रुकने की योजना बनाई।’’ बड़हलगंज थानाक्षेत्र के बिमुतिया गांव का अमन एक अगस्त को हमेशा की तरह स्कूल के लिए निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। जब वह रात आठ बजे तक भी वापस नहीं आया, तो चिंतित परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और आखिरकार अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस बस स्टॉप और रेलवे स्टेशनों समेत आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखने लगी। एक फुटेज में अमन दोहरीघाट से वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि उसकी तस्वीर जीआरपी और वाराणसी की स्थानीय पुलिस को दी गई, जिन्होंने आखिरकार उसे एक घाट के पास से ढूंढ निकाला। जीआरपी ने उसे स्थानीय बाल कल्याण संस्था, चाइल्डलाइन को सौंप दिया।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल