प्रयागराज के बाद वाराणसी में भी स्कूलों की छुट्टी, बाढ़ के कारण 12वीं तक के स्कूल अगले दो दिन बंद रहेंगे
xr:d:DAFh1ZE2v3M:51,j:3315045370456233095,t:23071003
यूपी के पूर्वांचल में बारिश और बाढ़ के कारण लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्रयागराज से लेकर मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया में गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इससे प्रयागराज और वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वाराणसी में तो गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब तीन फीट ऊपर पहुंच गया है। इससे नीचले इलाके ही नहीं पॉश कॉलोनियों में भी गंगा का पानी पहुंचा हुआ है। ऐसे में वाराणसी कि जिला प्रशासन ने अगले दो दिनों 5 और 6 अगस्त को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले प्रयागराज में भी 12वीं तक के स्कूलों को अगले तीन दिनों यानी 7 अगस्त तक बंद करने का ऐलान हो चुका है।
वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाराणसी में बाढ़ और बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को अगले दो दिन 5 और 6 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया है। बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड समेत सभी निजी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
वाराणसी में लगातार गंगा में बढ़ाव
वाराणसी में खतरे का निशान पार करने के बाद भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.262 मीटर से 87 सेंटीमीटर ऊपर 72.03 मीटर तक पहुंच गया था।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका