‘बलिया का लाल करेगा सपा के बागी सांसदों का नेतृत्व’, ओम प्रकाश राजभर का दावा
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा फिर दोहराया है। राजभर ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में टूट तो होकर रहेगी।
राजभर ने दावा किया कि सपा के बागी सांसदों के गुट को संभालने के लिए एक बड़ा चेहरा सामने आ गया है, जो उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ यानी बलिया से ताल्लुक रखता है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘समाजवादी पार्टी में होने वाली इस टूट की योजना पहले से ही तैयार थी, लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने इसमें ‘आग में घी’ का काम कर दिया है। 17 जून को सपा कार्यालय में आयोजित एक सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मण समुदाय का घोर तिरस्कार किया गया।’
‘इस कथित अपमान से ‘बागी बलिया’ की धरती से आने वाले सपा के सांसद/नेता बेहद आहत हैं और इसी के बाद बगावत की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है। बयान में साफ कहा गया है कि अब सपा में टूट होकर ही रहेगी।’
सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके कुनबे पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा गया है कि एक राजनीतिक प्रतिक्रिया आते ही पूरा ‘सैफई खानदान’ गाली देने और सफाई देने में जुट गया है।
सपा नेतृत्व को नसीहत देते हुए तंज कसा कि अखिलेश बाबू को अब ट्विटर, एसी कमरों और प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली नेतागिरी छोड़कर तुरंत ‘सांसद बचाओ अभियान’ शुरू कर देना चाहिए।

500 साल किया, 15 दिन और इंतजार कर लीजिए, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली बार बोले सीएम योगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कई बार डिलीट की गई गिनती वाले कमरे की सीसीटीवी फुटेज, रिकवरी की कोशिश
राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी खास अंदाज में बधाई
‘SIT जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अयोध्या में बोले सीएम योगी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: अरूप बिश्वास ने बैंक को लिखा पत्र, तृणमूल कांग्रेस का खाता फ्रीज करने की मांग
शंकराचार्य के नेतृत्व में सनातन बोर्ड चलाए राम मंदिर; सरकार को देवकीनंदन ठाकुर की सलाह