80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार के बीच बुधवार को टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 582.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर करीब 17 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 80 पर्सेंट लुढ़क गए थे। इस लेवल से अब कंपनी के शेयरों में करीब 100 पर्सेंट की तेजी आई है।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर 4 महीने से कुछ ज्यादा समय में करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। यह तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर है। कंपनी के शेयर बुधवार 3 जून 2026 को 582.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 750 रुपये है। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप बुधवार को 9970 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों का कुछ महीने पहले बुरा हाल था। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 80 पर्सेंट लुढ़क गए थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 18 अक्टूबर 2021 को अपने ऑल टाइम हाई 1495 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर इस लेवल से 80 पर्सेंट टूटकर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर पहुंच गए थे। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 205 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। तेजस नेटवर्क्स को लगातार पांचवीं तिमाही में घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स को 211 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 193.8 करोड़ रुपये, दूसरी तिमाही में 307.1 करोड़ रुपये और तीसरी तिमाही में 196.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। तेजस नेटवर्क्स को पूरे वित्त वर्ष 2026 में 909 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। वित्त वर्ष 2025 में टाटा ग्रुप की इस कंपनी को 447 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक