सपा के शिक्षा मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझ लिया था बिस्मिल्लाह खां; योगी ने सदन में सुनाया किस्सा
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर सीएम ने सपा सरकार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षा मंत्री पं राम प्रसाद बिस्मिल और भारत रत्न बिस्मिल्ला खां में भ्रमित हो गए थे। अंधेर नगरी, चौपट राजा यही था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए विपक्षी दल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अव्यवस्था और गंभीरता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासनकाल में एक ऐसी स्थिति देखी थी, जहां माध्यमिक शिक्षा मंत्री को विभाग के अधिकारी ने पहचाना तक नहीं था। एक घटना को जिक्र करते हुए कहा कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे और एक रेलवे स्टेशन पर गए थे, उस वक्त वहां कुछ अधिकारी भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा, ‘उसी वक्त सपा सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री भी आ गए। मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि अधिकारी मंत्री का अभिवादन करने के लिए खड़े भी नहीं हुए।’ योगी ने सपा सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘जब मैंने एक अधिकारी से पूछा कि क्या वह मंत्री के साथ आया था तो अधिकारी ने जवाब दिया, कौन से मंत्री? जब मैंने मंत्री की तरफ इशारा किया तो उन्होंने खुद कहा कि वह छह महीने से दफ्तर नहीं गये हैं और शायद इसलिए अधिकारियों ने उन्हें नहीं पहचाना।’

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका