संसद भवन की सुरक्षा में चूक, दीवार कूदकर घुसा एक शख्स; सुरक्षा बलों ने पकड़ा
संसद भवन की सुरक्षा में आज सुबह सेंध लगने की खबर है। जानकारी मिली है कि एक शख्स पेड़ के सहारे दीवार कूद कर संसद भवन में घुस गया। इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी पहचान अब तक उजागर नहीं की गई है। यह शख्स सुबह 6:30 बजे संसद भवन में घुस गया। आरोपी शख्स रेल भवन की तरफ़ से दीवार कूद कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। संसद भवन में मौजूद सिक्योरिटी ने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल सुरक्षा बल यह जानने में जुटे हैं कि आखिर यह शख्स संसद भवन में क्यों घुसना चाहता था।

राज्यसभा के एक अधिकारी ने भी शख्स के संसद भवन परिसर में कूदने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि यह शख्स क्यों संसद भवन के अंदर घुस आया। संसद की दीवार के बगल में लगए एक पेड़ पर पहले यह व्यक्ति चढ़ा था और फिर दीवार पर पहुंच गया और अंदर कूद आया।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका