रक्षाबंधन पर सरकार का महिलाओं को खास तोहफा, यहां दो दिन बसों में मुफ्त होगा सफर
रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत दो दिनों तक महिलाएं रोडवेज और प्राइवेट बसों में फ्री सफर कर सकेंगी।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की सरकारी बसों पर मुफ्त में सफर कर सकेंगी। इस सुविधा का लाभ 8 अगस्त को भी मिलेगा। उनके साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। हरियाणा में सरकार ने 2014 से हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस शुरू की थी।
8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक यात्रा फ्री रहेगी। सरकार के फैसले का मकसद रक्षाबंधन पर महिलाओं को अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए जाने और मुफ्त यात्रा सुनिश्चित कराना है।
दो दिन बस में फ्री सफर
इस संबंध में रोडवेज विभाग की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। कुछ लंबे रूटों से रोडवेज बसों को हटाकर छोटे रूटों या दूसरे जिलों को जोड़ने वाले रूटों पर चलाएगा। महिला यात्रियों की संख्या के आधार पर भी बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। इन दो दिनों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए देर रात तक भी बसें चलाई जायेगी।
प्राइवेट बसों में भी फायदा
इस संबंध में रोडवेज विभाग की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। कुछ लंबे रूटों से रोडवेज बसों को हटाकर छोटे रूटों या दूसरे जिलों को जोड़ने वाले रूटों पर चलाएगा। महिला यात्रियों की संख्या के आधार पर भी बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। इन दो दिनों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए देर रात तक भी बसें चलाई जायेगी।
रक्षाबंधन पर रोडवेज अधिकारियों ने सभी चालकों-परिचालकों व अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं स्पेशल तौर पर कर्मचारियों की बस स्टैंड पर ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रोडवेज विभाग के साथ-साथ परमिट वाली बसों में ये आदेश लागू रहेंगे। अगर इस दिन प्राइवेट बसों ने चक्कर मिस किए तो उनके खिलाफ भी परिवहन विभाग की तरफ से कार्रवाई होगी
भूपेंद्र हुड्डा ने शुरू की थी योजना
यह योजना कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2014 में शुरू की थी। तभी से हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं को यह सुविधा मिलती आ रही है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका