बारिश और बाढ़ का कहर, यूपी के इस जिले में अगले तीन दिन 12वीं तक के स्कूल बंद
यूपी के कई जिलों में बारिश और बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। खासकर पूर्वांचल के जिलों में गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से भी एक मीटर ऊपर तक पहुंच गया है। ऐसे में स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। प्रयागराज में अगले तीन दिनों…

यूपी में गंगा-यमुना की बाढ़ और बारिश के कारण लगातार कई जिलों में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। लाखों लोग बाढ़ के पानी में घिर गए हैं। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। कई स्कूलों को कैंप बना दिया गया है। सबसे ज्यादा हालत महाकुंभ सिटी प्रयागराज की खराब है। यहां बाढ़ की भयावहता को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी बोर्ड के स्कूलों को 5 अगस्त से 7 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया है। सात अगस्त के बाद ही बाढ़ की स्थिति और हालात की समीक्षा के बाद स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल सोमवार को भी प्रयागराज में गंगा का पानी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता रहा।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका