नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- विश्व ने 12 वर्ष में भारत के बदलाव को देखा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में मीडिया से संवाद किया। लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और समर्पण वाला बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे कार्यकाल के सफल यात्रा का उत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर दुनिया के सभी प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री और उनके कार्यप्रणाली के प्रति बधाई और शुभकामनाएं दी। देश को जब ऐसा लोकप्रिय चमत्कारी और दूरदर्शी नेता मिलता है तो परिणाम आने में देर नहीं लगता। पिछले 12 वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी 2014 का भारत और 2014 के बाद के भारत पर गौर करती है कि हम उस नए भारत के नागरिक हैं जो भारत अपने विकास यात्रा को तमाम चुनौतियों का सामने करते हुए बिना रुके, बिना डिगे बिना थके लगातार आगे बढ़ाया है। भारत ने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का अहसास आज दुनिया को कराया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को 12 वर्ष तक 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा करने वाला समर्पित प्रधानमंत्री बताया और कहा कि उनके सुशासन से भारत की विश्व में साख काफी मजबूत हुई है। पीएम मोदी ने हर वर्ग के लिए और हर धर्म-जाति के लिए बिना भेदभाव काम किया। उनके कारण ही भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व ने उनके कुशल नेतृत्व में भारत को बदलते देखा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक पटल पर भारत की अलग पहचान बनी है। पूरी दुनिया भारत की विकास यात्रा देख रही है। प्रधानमंत्री ने जनधन खाता खोलवाने के साथ घर-घर शौचालय दिया। उत्तर प्रदेश के चार करोड़ परिवारों को आवास दिया और गरीब को आयुष्मान योजना का लाभ मिला।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका