दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ कड़ाके की ठंड, लगातार तीसरे दिन शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, आठ बजे के लगभग कुछ जगहों पर कोहरा घना होने लगा। लेकिन, कुछ ही समय बाद कोहरा छंट गया और दस बजे के बाद ज्यादातर जगहों पर खिली हुई धूप निकल आई। धूप खिलने से दिन में लोगों को कुछ समय के लिए सर्दी से राहत मिली। हालांकि, अभी सर्दी से राहत मिलने के आसान नहीं हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते पंद्रह वर्षों में यह पांचवां मौका है जब लगातार तीन दिन या उससे ज्यादा शीतलहर की स्थिति बनी है। तीन दिन और ऐसे ही हालात बने रहे तो राजधानी में शीतलहर का दौर रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
तेज धूप के चलते दिल्ली में इस समय दिन के समय तो मौसम काफी राहत भरा महसूस हो रहा है। लेकिन, बर्फीली हवाओं के चलते शाम, रात और सुबह के समय लोगों उंगलियां सुन्न करने वाली ठंड पड़ रही है। खासतौर पर रात और सुबह के समय लोगों के लिए सामान्य कामकाज भारी पड़ रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही।
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, आठ बजे के लगभग कुछ जगहों पर कोहरा घना होने लगा। लेकिन, कुछ ही समय बाद कोहरा छंट गया और दस बजे के बाद ज्यादातर जगहों पर खिली हुई धूप निकल आई। धूप खिलने से दिन में लोगों को कुछ समय के लिए सर्दी से राहत मिली। हालांकि, अभी सर्दी से राहत मिलने के आसान नहीं हैं।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका