जल्द दौड़ेगी देश की पहली पटना-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत, BJP ने शेयर किया वीडियो
बिहार को बड़ी सौगात मिलने वाली है। देश की पहली पटना-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन जल्द दौड़ेगी। सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो शेयर कर इसकी झलक दिखाई है। बीजेपी ने ट्रेन के अंदर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘अब ट्रेन का सफर होगा और भी आरामदायक, तेज और प्रीमियम…जल्द ही पटना–नई दिल्ली ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली Sleeper Vande Bharat! देखिए, इसकी खास झलक।
आपको बता दें कि यह वहीं ट्रेन है जिसका पटनावासी कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। हाईटेक इंजीनियरिंग और आरामदायक सफर के लिए यह ट्रेन काफी मशहूर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेन की खासियत इसकी गति है। यह ट्रेन पटरी पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच का होग। इसमें एसी3 के 11 कोच, एसी2 के 4 कोच औऱ एसी1 का 1 कोच होगा। इसमें कुल 827 यात्रियों की क्षमता होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत का किराया राजधानी एक्स्प्रेस के किराया जितना या उसके आसपास हो सकता है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका