‘छात्रों और युवाओं को राजनीतिक मोहरा न बनाए’, राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
देशभर की राजनीति में जारी सियासी गर्माहट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अपने बयान में उन्होंने युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली में दिए अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग देश के छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कर रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने अपने बयान में भरोसा जताया कि देश का समझदार युवा ऐसी चालों को अच्छी तरह समझता है और वह विकास व राष्ट्र निर्माण का ही रास्ता चुनेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सिंह ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी संकल्पबद्ध हैं कि किसी के साथ, खासकर हमारे युवाओं और छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि सरकार देश के युवाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका